Ads by Google
product
20% OFF
Ad store.google.com/pixel-watch
Google Pixel Watch 3 - Advanced Health & Fitness
$349.99
★★★★☆ (1.2k)
The first smartwatch that combines the best of Google and Fitbit. Heart rate tracking, sleep scores, and more.
Shop Now

1 जून को रिलीज़ होगी "KAALI GADDI", लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस को मिलेगा सरप्राइज

 Independent Music Scene में इन दिनों "KAALI GADDI" को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। 23 मई को रिलीज़ हुए Teaser के बाद से ही दर्शक इसके Full Song का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि "KAALI GADDI" 1 जून को YouTube पर रिलीज़ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट काफी समय से तैयार किया जा रहा था। शुरुआत में गाने की रिलीज़ पहले होने वाली थी, लेकिन टीम ने Quality से कोई समझौता न करने का फैसला किया। Music, Mixing और Mastering पर कई बार दोबारा काम किया गया, ताकि दर्शकों को एक दमदार और प्रोफेशनल म्यूजिक एक्सपीरियंस मिल सके। Song में Danish Khan SIMURGH मुख्य गायक के रूप में नजर आएंगे। वहीं Mubashshir Ansari (M2A) इस गाने में पहली बार Featuring Artist के तौर पर दिखाई देंगे। गाने में उनका Rap Part भी शामिल है, जो Song को एक अलग अंदाज़ देने वाला है। हालांकि Mubashshir Ansari का नाम Music Industry के लिए नया नहीं है। वह इससे पहले कई Independent Music Videos का निर्देशन कर चुके हैं। Kashmiri Artist Sahib Ragnaar सहित कई कलाकारों के साथ काम कर चुके Mubashshir Ansari इस बार कैमरे के पीछे ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। गाने का Music RAM MUZIX ने तैयार किया है। बताया जा रहा है कि Song की धुन, Music Arrangement और Sound Quality पर विशेष ध्यान दिया गया है। Teaser में सुनाई देने वाली Music Production को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।


Music Video में Varsha Yadav, जिन्हें Brown Girl के नाम से भी जाना जाता है, Starring Artist के रूप में नजर आएंगी। Miss Lucknow रह चुकी Varsha Yadav का यह पहला Music Video Project माना जा रहा है। इस Project की Casting भी M2A Digitals द्वारा की गई है। "KAALI GADDI" को Music M2A और B&B Records के सहयोग से तैयार किया गया है। वहीं Digital Distribution, Publicity Design और Online Promotion की जिम्मेदारी M2A Digitals ने संभाली है। Lucknow स्थित यह Independent Digital Agency लगातार नए कलाकारों और Creative Projects को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। Teaser में दिखाई गई झलकियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि "KAALI GADDI" में Punjabi Vibes, Modern Music, Stylish Visuals और Cinematic Presentation का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यही वजह है कि Release Date सामने आने के बाद से Social Media पर भी इसकी चर्चा बढ़ गई है। कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक नया Song नहीं, बल्कि Danish Khan SIMURGH और Mubashshir Ansari का Comeback Project भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 1 जून को रिलीज़ होने के बाद "KAALI GADDI" दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। फिलहाल Music Lovers की निगाहें 1 जून पर टिकी हुई हैं, जब "KAALI GADDI" आधिकारिक रूप से दर्शकों के बीच पहुंचेगी।

Previous Post Next Post
Ads by Google
Ad online.coursera.org/data-science
Master Data Science with Professional Certificates
Learn at your own pace from top-tier universities like Stanford and Yale. Start today with a 7-day free trial.
Learn More